रोडवेज बसों की हड़ताल से परेशान यात्री अब थोड़ा सा टाइम मैनेजमेंट करें तो उनके लिए ट्रेनों का विकल्प बेहतर साबित हो सकता है। जिले में तीन बड़े रेलवे स्टेशन हैं, जहां से यात्री दिल्ली, हिसार, रोहतक, जींद, नरवाना, लुधियाना और बठिंडा आदि के लिए सीधी ट्रेन पकड़ सकते हैं। उन्हें बस थोड़ा समय अधिक लगेगा। रोडवेज बसों की हड़ताल का उन पर असर नहीं पड़ेगा।
सिरसा-बठिंडा-दिल्ली के लिए भट्टू स्टेशन उपयुक्त
फतेहाबाद के जिन यात्रियों को सिरसा, भटिंडा या हिसार जाना है, वो लोग भट्टू स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। फतेहाबाद बस स्टैंड से भट्टू रेलवे स्टेशन का सफर महज 18 किलोमीटर का है। इसके लिए निजी साधन भी खूब चलते हैं। यात्रियों को बस ट्रेन के टाइम से अपना टाइम मैच करना है और उन्हें हिसार के रास्ते रोहतक-दिल्ली तक आराम से जाने की सहूलियत मिलेगी। वहीं, अगर उन्हें सिरसा के रास्ते बठिंडा जाना है तो भी उन्हें इसी स्टेशन से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ट्रेन का किराया भी रोडवेज बस के मुकाबले कम है।
लुधियाना, जींद, रोहतक और दिल्ली के लिए कर सकते हैं रेल का सफर
रतिया, टोहाना, जाखल और आसपास के लोग रोडवेज बसों की बजाय टोहाना और जाखल रेलवे स्टेशन से पंजाब की ओर जाने के लिए लुधियाना आदि की ट्रेन पकड़ सकते हैं। दिल्ली की ओर जाने के लिए वाया जींद, नरवाना, रोहतक आदि के लिए भी ट्रेन उपलब्ध हैं।
रतिया-फतेहाबाद के लोगों को ज्यादा दिक्कत, बेहतर रहेगा ट्रेन का विकल्प
फतेहाबाद शहर और रतिया शहर के लोग ज्यादातर सफर के लिए रोडवेज बसों पर ही निर्भर हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी अधिक होती है। अगर वे टाइम मैनेजमेंट कर लें तो किसी भी आपात यात्रा के लिए ट्रेन का विकल्प बहुत बेहतर रहेगा। साथ ही इसका सफर रोडवेज बस की तुलना में काफी सस्ता भी रहेगा।
भट्टू से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का समय (वाया हिसार, भिवानी, रोहतक)
ट्रेन का नाम भट्टू स्टेशन का समय गतंव्य
हरियाणा एक्सप्रैस 4: 04 सुबह हिसार, भिवानी, रोहतक, दिल्ली
किसान एक्सप्रैस 8:47 सुबह हिसार, भिवानी, रोहतक, दिल्ली
भट्टू स्टेशन से सिरसा, भटिंडा, श्रीगंगानगर आदि जाने के लिए ट्रेनों का समय
ट्रेन का नाम भट्टू स्टेशन का समय गतंव्य
हिसार से जींद 5:48 सुबह सिरसा, जींद
रेवाड़ी-फाजिल्का 9:26 सुबह सिरसा, भटिंडा, फाजिल्का
रेवाड़ी-भटिंडा 13:31 दोपहर सिरसा, भटिंडा
रेवाड़ी-श्रीगंगानगर 17:52 सायं सिरसा, श्रीगंगानगर
किसान एक्सप्रैस 19:41 देर सायं सिरसा, भटिंडा
हरियाणा एक्सप्रैस 23:31 देर रात सिरसा, भटिंडा
जाखल स्टेशन से लुधियाना को जाने वाली ट्रेनों का समय
ट्रेन का नाम जाखल स्टेशन का समय गंतव्य
पैसेंजर 4:00 सुबह लुधियाना, जालंधर
पैसेंजर 5: 20 सुबह लुधियाना
पैसेंजर 6:10 सुबह लुधियाना
पैसेंजर 10:30 सुबह लुधियाना
नांढेड़ एक्सप्रैस 19:20 सांय लुधियाना, अमृतसर
जाखल स्टेशन से दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों का समय
ट्रेन का नाम जाखल स्टेशन का समय गंतव्य
फिरोजपुर जनता एक्सप्रैस 8 :40 सुबह जींद, रोहतक, दिल्ली
दैनिक इंटरसिटी 9:30 सुबह दिल्ली
जम्मू से चेन्नई 9:00 सुबह दिल्ली
पैसेंजर 13:00 दोपहर जींद