फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 5 गांवों में बने बस क्यू शेल्टर, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 26 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला परिषद ने जिले के पांच गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। इससे बारिश और गर्मी के मौसम में बस क्यू शेल्टर से यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


गांव ढिंगसरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किरढ़ान मोड़ के पास बस क्यू शेल्टर नहीं होने के कारण बस चालक बसों को आगे-पीछे रोकते थे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं क्यू शेल्टर नहीं होने से यात्रियों और छात्रों को धूप व सर्दी में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। इसकी लंबे समय से मांग थी।



धूप में सबसे ज्यादा जरूरी हो जाते हैं बस क्यू शेल्टर

गर्मी के दिन में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में बस क्यू शेल्टर ग्रामीणों यात्रियों के लिए बेहद जरूरी हो जाते हैं। लोग बस क्यू शेल्टर नहीं होने के कारण गर्मी के दिनों में पेड़ों की छांव तो सर्दियों के दिनों में अन्य जगहों को तलाशते हैं। बस क्यू शेल्टर बनने के बाद यात्रियों को बैठने के लिए जगह मिली है। जिला परिषद के द्वारा गांव धारणिया, हरीपुरा, एमपी रोही, ढिंगसरा और सनियाना प्रत्येक के लिए 2 लाख 65 हजार की राशि जारी करते हुए क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य किया है। यह लगभग पूरा हो चुका है। बस क्यू शेल्टर के लिए कुल 13 लाख 25 हजार की लागत राशि जारी हुई है।
विज्ञापन


:: जिले के ग्रामीण क्षेत्राें में बस क्यू शेल्टर की मांग थी। जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसके लिए कुल 13.25 लाख की लागत राशि जारी हुई थी। वहीं जिला परिषद के द्वारा विकास कार्य करवाने की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें