फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बस ने बाइक को मारी टक्कर, कन्हड़ी के दो युवाओं की मौत

Mon, 25 Sep 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, समैन, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

टोहाना शहर के पास हादसा हुआ है। एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना शहर के पास बस चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। बस व बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अग्रोहा पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। तीसरे युवक को भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव कन्हड़ी के ग्रामीणों में बस चालक के खिलाफ भारी रोष बन गया। ग्रामीणों ने मांग की कि बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार गांव कन्हड़ी निवासी 36 वर्षीय बलराज, 32 वर्षीय सत्यवान व सुखदेव सिंह रविवार शाम को बाइक से किसी कार्य के लिए टोहाना जा रहे थे। रास्ते में टोहाना के पास हिसार की तरफ जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 36 वर्षीय बलराज की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यवान ने अग्रोहा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि सुखदेव सिंह का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

विज्ञापन


रोडवेज बस व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों ही गांव कन्हड़ी के है। तीसरे युवक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह बस टोहाना से हिसार होते हुए जम्मू-कटड़ा के लिए चलती है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। -शादीराम, प्रभारी, शहर थाना टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें