गंभीर रूप से घायल रेल कर्मी को निजी चिकित्सक ले जाया गया जहां गंभीर
हालत देखते हुए उसे टोहाना भेज दिया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1
पर अचानक दो सांड़ लड़ते हुए यात्रियों के बीच पहुंच गए।
रोशनी न
होने के कारण अंधेरे में बैठे कई यात्रियों को इसका पता नहीं चला। जिससे
यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच वहां बैठी एक महिला सांड़ों की टक्कर
से प्लेटफार्म पर गिर गई।
परिजन महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले
गए। वहां से गुजर रहे रेलकर्मी बलबीर सिंह भी सांड़ों की चपेट में आ गए।
सांड़ों ने बलबीर को उठाकर दो बार पटका।
जिससे बलबीर गंभीर रूप से
घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक घंटे तक सांड़ों का कोहराम जारी रहा।
वेंडरों ने सांड़ों को भगाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
इसी
बीच लड़ते हुए सांड़ रेलवे प्रतीक्षालय में भी घुस गए और वहां पर लगे शीशे
के गेट को भी तोड़ डाला। आनन फानन में प्रतीक्षालय में बैठे यात्री सामान
छोड़कर भाग खड़े हुए।
आखिरकार रेल वेंडरों ने सांडों पर गर्म पानी
उडे़ल कर भगाया। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने स्थिति का
जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।