फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना और फतेहाबाद में आठ करोड़ रुपये से बनेगा मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए भवन

विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल के भवन के लिए शुरू किया गया काम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने भूना और फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए नए भवन की मंजूरी दे दी है। दोनों जगहों पर चार-चार करोड़ से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के तीन मंजिला भवन तैयार होंगे। नए भवन को लेकर फतेहाबाद में काम भी शुरू हो गया है। 18 माह में संबंधित एजेंसी को स्कूल का भवन तैयार करके देना होगा। ये ही नहीं गांव धांगड़ और अशोक नगर के सरकारी स्कूल में नए कमरों को लेकर मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्रत्येक खंड में पिछले साल एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल शुरू किया है, जिसे सीबीएसई से मान्यता मिली है। स्कूल में कमरों की कमी को लेकर शिक्षा विभाग ने डिमांड मांगी थी। इसके चलते मॉडल संस्कृति स्कूल भूना और फतेहाबाद में तीन मंजिला एक-एक ब्लॉक बनाने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जाखल और भट्टू के लिए विभाग ने डिमांड भेजी है लेकिन मंजूरी नहीं मिली है।
तीन मंजिला होगा मॉडल संस्कृति स्कूल का भवन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के लिए 375 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। नया ब्लॉक तीन मंजिला होगा। इसमें करीब 15 कमरे बनेंगे। इसके अलावा वाटर टैंक भी बनेगा और लैब भी रिपेयर होगी। 18 माह में एजेंसी को काम पूरा करना होगा। अधिकारियों के मुताबिक भूना में भी इसी तरह से मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए भवन तैयार होगा।
विज्ञापन

--------
अशोक नगर के प्राइमरी स्कूल में 29 लाख से बनेंगे कमरे
राजकीय प्राइमरी स्कूल अशोक नगर में भी कमरों को लेकर अनुमति मिली है। यहां हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने स्कूल में कमरे बनाने के लिए 29 लाख रुपये मंजूर किए हैं। 6 माह में संबंधित एजेंसी को काम पूरा करना होगा।
------
धांगड़ स्कूल में 56 लाख से बनेंगे कमरे :
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांगड़ के लिए 56.75 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसको लेकर टेंडर भी जारी हो गया है। स्कूल में चार कमरे, किचन और लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। संबंधित एजेंसी को 9 माह में काम पूरा करना होगा।
---------
शिक्षा विभाग भूना और फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए भवन तैयार करवा रहा है। इसको लेकर मंजूरी मिल चुकी है और काम भी शुरू हो गया है। अशोक नगर और धांगड़ के स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कमरे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें