भट्टू कलां। गांव सूलीखेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति को बाइक सवार दो युवकों ने पहले लिफ्ट दी, फिर जेब से पर्स छीनकर फरार हो गए। छीना झपटी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी सूचना में सूलीखेड़ा निवासी छोटूराम ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को हिसार से भट्टू मंडी में आया था। भट्टू मंडी से अपने घर गांव सूलीखेड़ा में जाने के लिए वह रेलवे फाटक के समीप खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान दो युवक बाइक लेकर आए। बाइक चालक ने उसे गांव चलने के लिए कहा। जब बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहा था तो रास्ते में बाइक सवार युवक ने बाइक रोक दिया। बाइक रोकते ही जब वह नीचे उतरा तो युवकों ने उसकी जेब से पर्स छीनकर बाइक सहित फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पर्स में करीब 10 हजार रुपये व कुछ जरूरी कागजात थे। संवाद