फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में भाई पर किया था हमला, दोषी को एक साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जमीन के विवाद को लेकर अपने ही भाई पर हमला करने के दोषी को न्यायिक दंडाधिकारी मीता कोहली की अदालत ने दोषी मानते हुए उसे एक साल की कैद व 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद सदर पुलिस ने 5 जुलाई 2016 को बोहा सिंह निवासी रूड़ीवाली की शिकायत पर उसके छोटे भाई मनोहर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326, 323, 324, 341 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बोहा सिंह ने बताया था कि उनकी गांव रूड़ीवाली में साझी 32 एकड़ जमीन है। उसने बताया कि उसका छोटा भाई मनोहर सिंह जो गांव अहरवां में रहता है और इस जमीन को लेकर उससे रंजिश रखे हुए है। उसने बताया कि 4 जुलाई 2016 को मनोहर शराब पीकर उसके घर आया और उससे मारपीट आरंभ कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद मनोहर को दोषी मानते हुए उसे एक साल की कैद व 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें