फतेहाबाद के डीएवी पुलिस स्कूल में जूनियर वर्ल्ड वुशु चैपिंयनशिप के विजेताओं को सम्मानित करतीं
फतेहाबाद। चीन में 23 से 31 मार्च तक आयोजित 10वीं जूनियर वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप में फतेहाबाद के भाई-बहन गौतम और अनु ने कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के सम्मान में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल अमिता सिंह ने बताया कि गौतम और अनु के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने दोनों की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।