फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: शक्करपुरा गांव के पास टूटा रंगोई नाला, 100 फुट तक आई दरार, खेत जलमग्न

Sat, 15 Jul 2023 08:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में में बाढ़ के कारण 20 से ज्यादा गांवों के खेतों में अब तक जलभराव हो चुका है। इस कारण नालों में दरार आ गई। इसी के साथ किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गांवो में तटबंध बनाकर ग्रामीण पानी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद में रंगोई नाला टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में घग्गर नदी के साथ बनाया गया रंगोई नाला फतेहाबाद के जाखल खण्ड के गांव शक्करपुरा के पास अलसुबह 3 बजे टूट गया। रंगोई नाले में करीब 100 फुट की दरार आ गई। जिसके चलते तेजी से पानी फतेहबाद और रतिया क्षेत्र के गांवों की ओर बढ़ रहा है। नाले की क्षमता 8500 क्यूसिक है लेकिन दो दिन से इसमें 13000 क्यूसेक से अधिक पानी चल रहा था। इस कारण नाले में दरार आ गई। इसी के साथ किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गांवो में तटबंध बनाकर ग्रामीण पानी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोक रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में 20 से ज्यादा गांव आये बाढ़ की चपेट में
जिले में बाढ़ के कारण 20 से ज्यादा गांवों के खेतों में अब तक जलभराव हो चुका है। कुछ गांवों में पानी के बहाव के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गये है। उपायुक्त मनदीप कौर ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अवरुद्ध रास्तों की तरफ न जाये। जो रास्ते बाधित हुए है, उनमें जाखल से वाया कासिमपुर नडेल, जाखल से रतिया रोड साधनवास के टिब्बा के समीप, मूनक से टोहाना तथा मयोंद कलां से साधनवास मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें