फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव धांगड़ के पास से चूरापोस्त सहित पकड़े गए छह आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास 300 किलो चूरापोस्त सहित पकड़े गए छह आरोपियों को पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सविता कुमारी की अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इन आरोपियों से चूरापोस्त लाने की जगह व कहां-कहां इसको सप्लाई करनी थी, उसकी जानकारी लेगी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि फतेहाबाद की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गांव धांगड़ के पास से राजस्थान से आ रही गाड़ी से 300 किलो चूरापोस्त बरामद किया था। चूरापोस्त से भरी गाड़ी को एक गाड़ी पायलेट भी कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने पायलेट कर रही गाड़ी में सवार राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी शरीफ खान, अलवर निवासी जोगिंद्र, भरतपुर निवासी बलबीर और कुलदीप व चूरापोस्त से भरी गाड़ी में सवार भरतपुर निवासी सुखविंद्र व अलवर निवासी कुलवंत के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। सभी आरोपियों को शुक्रवार को एसीजेएम सविता कुमारी की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें