भट्टू मंडी के रेलवे फाटक सी 122 का बूम (बैरियर) मंगलवार को फिर से टूट गया और टाटा एस से टकरा गया। इससे पहले यह बैरियर रोडवेज बस से टकरा कर रेलवे लाइनों की हाई वोल्टेज तारों से छू गया था। इस बार यह बूम रेलवे लाइनों के बाहर की ओर गिर गया। मंगलवार दोपहर बाद फाजिल्का से रेवाड़ी की ओर जाने वाली गाड़ी भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि इसके लिए गेट मैन फाटक को बंद कर रहा था। इसी बीच एक टाटा एस वहां से गुजरने लगी तो पहले बूम से निकलने के बाद दूसरा बूम टाटा एस से टकरा गया और टूट गया। गेट मेन बजरंग ने बताया कि जब वह गेट बंद कर रहा था तो टाटा एस चालक ने जल्द बाजी में अपनी गाड़ी वहां से निकालने लगा तभी बूम टाटा एस से टकरा गया। जिससे बैरियर टूट गया। इसके बाद चैन लगाकर फाटक को बंद किया गया और गाड़ी को पास किया गया।
बैरियर टूटने की सूचना मिली है। लोगों को भी फाटक बंद करते वक्त जल्दबाजी न कर संयम बरतना चाहिए। 15 अक्तूबर को यह बैरियर सवारियों से भरी रोडवेज बस से टकरा कर टूट गया था और हाई वोल्टेज करंट तार से छू गया था। लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था। रेलवे लाइन का यह फाटक पिछले कई दिनों से बार-बार टूट रहा है। इससे पहले यह पिछले करीब एक माह में तीसरी बार टूटा है। रेलवे विभाग इसे वेल्डिंग के सहारे बार- बार ठीक करके चला रहे है। - वासुदेव भगत, स्टेशन मास्टर।