फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी और सामान चुराया

Wed, 23 Oct 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में चोरों द्वारा किराना स्टोर का उठाया गया शटर
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर सोमवार रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात वधवा दूध डेयरी के ताले तोड़कर वहां से सात हजार की नकदी और डीवीआर चोरी कर ली।
विज्ञापन


इसकी शिकायत डेयरी मालिक द्वारका ने पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का शटर जैक लगाकर टेढ़ा कर दिया और अंदर घुसकर चोरी कर ली। वहीं, सिसोदिया मेडिकल हॉल के मालिक अनिल कुमार ने भी पुलिस को बताया

कि उसकी दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की रुपये और डीवीआर चुरा लिया। इसी तरह प्रवीन किराना स्टोर के मालिक ने भी दुकान से करीब 10,500 रुपये की नकदी और 15 हजार का सामान चोरी होने की शिकायत दी है। वहीं, पास के ही कुलदीप डॉक्टर की दुकान के भी ताले तोड़े गए, लेकिन वहां पर चोरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें