दमकोरा रोड पर चोरी करने के बाद जाते चोर, कैमरे में कैद।
टोहाना। शहर के दमकोरा रोड स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये जेवर, नकदी व अन्य सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमे दो व्यक्ति चोरी को अंजाम देकर गए हैें। परिजनों ने पुलिस से शीघ्र चोरों को काबू करने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में दमकोरा रोड निवासी योगेश ने बताया कि गांव दीवाना में किसी कार्यक्रम भाग लेने के लिए परिवार सहित गया था और रात्रि के समय वहीं रुक गया। उसने बताया कि वह अंदर के कमरों व बाहर के गेट पर ताला लगाकर गया था। उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसके भाई ने फोन करके बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है तो वह घर आया। उसने बताया कि घर में रखा 230 ग्राम सोने के जेवरात, दस हजार की नकदी, पर्स, डेबिट कार्ड व कागजात चोरी हुए है। दमकोरा रोड स्थित मकान में चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे, पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है, सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। रामपाल, शहर थाना प्रभारी टोहाना।