फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर चुराया बच्चों का निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव गिल्लाखेड़ा की आंगनबाड़ी वर्कर फतेहाबाद में हड़ताल में शामिल थी और पीछे से चोरों ने केंद्र से हजारों का सामान चुरा लिया। इस मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामप्यारी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामप्यारी ने बताया कि वह 25 अप्रैल को फतेहाबाद में कर्मचारियों की हड़ताल थी। उसने बताया कि वह इस हड़ताल में शामिल होने के लिए आई थी। रामप्यारी ने बताया कि शाम को जब वह घर आई तो उसे पता चला कि आंगनबाड़ी केंद्र का ताला टूटा हुआ है। जब वह केंद्र पर पहुंची तो केंद्र से साढ़े चार क्विंटल गेहूं, लगभग तीस किलोग्राम चीनी, लगभग दस किलोग्राम घी व एक पेटी में रखा खुला पाउडर दूध चोरी मिला। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें