फतेहाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। इनमें एक केस फतेहाबाद शहर व दो केस रतिया से संबंधित हैं। वहीं अब तक 10 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जिले में कोरोना के 30 मामले सक्रिय हैं। वहीं 15 लोगों के सैंपल निगेटिव भी आए हैं।
फतेहाबाद में कोरोना के केस लगातार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में अब भी जागरूकता दिखाई नहीं दे रहे हैं। फतेहाबाद के गांव नाढ़ोड़ी में 30 साल का युवक, फतेहाबाद की बीमा कॉलोनी में 33 साल की महिला व गांव अयाल्की में 25 साल की युवती बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 145 लोगों के सैंपल लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में ओवरआल अब तक कोरोना के 20339 केस सामने आ चुके हैं और 504 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
इस साल भी कोरोना से हुडा सेक्टर के एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि कोरोना के तीन मरीज आए हैं, वहीं 10 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना के प्रति सचेत रहें और सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ मास्क अवश्य पहनें।