फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गृहकर और विकास शुल्क भरने के बाद भी प्रॉपर्टी आईडी में कर्जदार

विज्ञापन
फतेहाबाद में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए पहुंचे लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के लिए दूसरे दिन भी कैंप लगाया गया। कैंप में दूसरे दिन प्रॉपर्टी मालिकों की संख्या ज्यादा रही जो कि आईडी ठीक करवाने के लिए पहुंचे, गृहकर और विकास शुल्क भरने के बाद भी प्रॉपर्टी आईडी में कर्जदार हैं। दूसरे दिन 162 आवेदन आए इसमें से शाम तक 95 का समाधान किया गया। दो दिन में नगर परिषद फतेहाबाद कार्यालय में लगे कैंप में 317 शिकायतें पहुंची, इसमें से 180 का समाधान का दावा किया गया है।
विज्ञापन

कैंप में दूसरे दिन भी प्रॉपर्टी आईडी में नाम की गलतियों को ठीक करवाने के लिए लोग पहुंचे। करीब 70 फीसदी आवेदन इसी के थे। किसी में पड़ोसी तो किसी में बच्चे के नाम पर प्रॉपर्टी आईडी बना रखी है। इसके अलावा गृहकर और विकास शुल्क को ठीक करवाने के लिए भी शिकायतें आई। कैंप में पहुंचे लोगों ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में गृहकर और विकास शुल्क का बकाया दिखाया जा रहा है जबकि वह पहले भर चुके हैं।
बता दें कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर याशी कंपनी ने दो साल पहले सर्वे किया था। सर्वे के बाद प्री असेसमेंट नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद से प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को लेकर शिकायतें आ रहे हैं। नगर परिषद ईओ की माने तो 9 हजार आपत्तियां अब तक आ चुकी है। इसमें आठ हजार आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज हुई है। जबकि शहर में 29 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं।
विज्ञापन


लोग बोले- ऑनलाइन आवेदन के देने पड़ते हैं 200 रुपये
कैंप को लेकर ईओ ऋषिकेश चौधरी सक्रिय रहे। ईओ ने इसको लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों ने कैंप का फायदा हो रहा है। ऑनलाइन करवाने के 200 रुपये देने पड़ते है। जितनी आपत्तियां लगती है उसके बाद रेट भी बढ़ा जाता है। कैंप में समस्या का कम से कम समाधान हो रहा है।

9 हजार से ज्यादा आ चुकी त्रुटियां, सर्वे पर सवाल, परेशान बोले लोग...
मैं नई नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाना चाहता हूं लेकिन नहीं बन रही है। मैंने पहले कोशिश की लेकिन उस समय पोर्टल नहीं चल रहा था। सभी कागजात तैयार है लेकिन फिर मेरी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
-सुरेंदर सिहं, शास्त्री नगर
गृहकर भर चुका हूं लेकिन भी दोबारा नोटिस भेज दिया गया है। अब उसे ठीक करवाने के लिए भटक रहे हैं।
-अमित कुमार, भाटिया कॉलोनी
पिता की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है लेकिन अभी तक आईडी मेरे नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। मैं दो बार पहले भी कोशिश कर चुका हूं लेकिन अभी तक मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-रमेश कुमार, भाटिया कॉलोनी
मेरी प्रॉपर्टी आईडी में जगह गलत बता रखी है, मेरा घर भूना मोड़ के पास है लेकिन प्रॉपर्टी आईडी में पत्ता रतिया रोड़ का है। तमाम कोशिशोंं के बाद भी मेरी आईडी सही नहीं हुई है।
-लक्ष्मण कुमार, भूना मोड़
कोट
दो दिन तक लगे कैंप में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि को लेकर 317 शिकायतें आई है। इसमें से 180 का समाधान हो गया है। जो रह गई है उनका भी जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें