भट्टू कलां। गांव बनमंदोरी व पीलीमंदोरी के बीच फतेहाबाद ब्रांच नहर में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान के लिए पुलिस ने 72 घंटे के लिए फतेहाबाद शव गृह में रखवाया है।
विज्ञापन
रविवार को भट्टूकलां पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद ब्रांच नहर में व्यक्ति का शव बह रहा है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को नहर से बहार निकलवाया। जांच अधिकारी एचसी संदीप ने बताया कि नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है।