फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को घर पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाएगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा विभाग सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने जा रहा है। प्रत्येक छात्रा को दो पैकेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग की इस पहले करीब 30 हजार छात्राओं को फायदा होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए हैं। छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने को लेकर मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने जिला और खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं को शिक्षा विभाग मिड डे मील की तर्ज पर घर पर ही सेनेटरी नैपकिन पहुंचाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में परामर्श के लिए आ रही छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। अगर वह नहीं आ रही हैं तो स्कूल के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह घर पर पहुंचाए।
ये जारी हुए आदेश
- प्रत्येक छात्रा को दो पैकेट नैपकिन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- नोडल अधिकारी महिला शिक्षक को बनाया जाए जो कि छात्राओं में वितरण की जिम्मेदार होगी।
- यदि छात्राएं शिक्षा से संबंधित परामर्श के लिए स्कूल आ रही हैं तो उन्हें उस समय पैकेट दिए जाएंगे अथवा मिड डे मील की तर्ज पर बंटवाना होगा।
ये हैं जिले के सरकारी स्कूलों में छात्राएं
कक्षा छठी से आठवीं - 13921
कक्षा नौंवी से बारहवीं - 15610
निदेशालय से आदेश आए हैं कि कक्षा छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन दिए जाने हैं। इसको लेकर खंड व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें