फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, चार उड़नदस्ते निगरानी के लिए गठित

Tue, 24 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पीएमश्री स्कूल में केंद्र अधीक्षक बैठक में शामिल होते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बुधवार से आयोजित होंगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए मंगलवार को परीक्षा सामग्री केंद्र अधीक्षकों को बांट दी गई। अधीक्षकों ने केंद्रों पर व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षाओं की निगरानी और निरीक्षण के लिए चार टीमें गठित की हैं। इनमें एसडीएम, जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और प्रश्नपत्र की टीम शामिल हैं। जिला शिक्षा विभाग ने टीमों में शामिल होने के लिए नौ शिक्षकों की सूची भेजी है, इनमें तीन पीजीटी, तीन महिला पीजीटी और तीन प्राचार्य शामिल हैं। ये सदस्य संबंधित टीमों में जाकर परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

पिछले वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नकल का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ था। इस वर्ष भी प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


-

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र

उपमंडल केंद्र

फतेहाबाद 31

रतिया 10

टोहाना 23

-

पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर देंगे विद्यार्थी

बोर्ड की तरफ से जिले में बनाए गए केंद्रों पर कक्षा बारहवीं और दसवीं की परीक्षा होगी। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं में कक्षा बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी और वीरवार को कक्षा दसवीं की गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक रखा गया है। हालांकि विद्यार्थियों को केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन




-

बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। बोर्ड की तरफ से चार टीमें गठित की गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होंगी।

-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें