फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बचाई जा सकती है जिंदगी : अनिल

Sun, 21 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनमोल जीवन ट्रस्ट फतेहाबाद द्वारा आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते अति​
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर रक्त मिल जाए तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है। यह बात अनमोल जीवन ट्रस्ट फतेहाबाद के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कही। वो ट्रस्ट द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान में उपस्थित गणमान्य लोगों, ट्रस्ट के सदस्यों और उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शहर के बहुत गणमान्य लोग पहुंचे। इनमें अरोड़वंश महासभा के प्रधान आजाद सचदेवा, पार्षद सुरेंद्र डीगवाल, पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग, मनोनीत पार्षद भारतीय सचदेवा, रेडक्राॅस सोसायटी से सुनील भाटिया, ऋषि वर्मा डीसी ऑफिस, ललित जग्गा सीए, स्टेशन सुपरवाइजर सुभाष ढांड, सुमित बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सहित अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें