फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाला के सरपंच से छीने अधिकार

Wed, 30 Apr 2014 12:57 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने क्षेत्र के गांव बलियाला के सरपंच गुरदेव सिंह के खिलाफ गांव के पंचायती कार्यों में घपलेबाजी की चल रही जांच में संतोषजनक जवाब न देने और ग्रामीणाें की ओर से आई शिकायताें में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


डीसी ने रतिया के बीडीपीओ को तत्काल प्रभाव से पंचायत के पूरे अधिकार वापस लेने के निर्देश दिए हैं। वही जिला उपायुक्त के आदेशाें के तहत बीडीपीओ राजेश कुमार ने गांव के सरपंच को नोटिस जारी कर कार्रवाई अमल में ला दी है।

बीडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की गत वर्ष गांव बलियाला के पंचाें और अन्य ग्रामीणाें ने जिला उपायुक्त को गांव के सरपंच गुरदेव सिंह के खिलाफ पंचायती कार्यों में घपलेबाजी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी
विज्ञापन


जिसमें उन्हाेंने गांव में लगी स्ट्रीट लाइटाें जो की डीआरडी प्लान के तहत आई थी लेकिन सरपंच ने उसे पंचायती फंड में दिखाया है और गांव में सरपंच ने लगे हुए नलकाें को उखाड़ कर बेच दिया बेच कर आई करीब 90 हजार की राशी खुर्दबुर्द कर दी और गांव में मिट्टी डलवाने के अंदर भी घपला कर दिया। मछलियां बेचने में भी काफी गोलमाल हुआ है।

अन्य पंचायती कार्यों में सरपंच ने बिना पंचायत की जानकारी के राशी को खुर्दबुर्द किया है सहित अन्यों मामलों की शिकायत की थी और शिकायत के आधार पर उपायुक्त ने मामले की अधिकारियाें से जांच करवाई और जांच में गांव का सरपंच उक्त मामलाें में गोलमाल करने का दोषी पाया गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया

जिसके बाद 21 फरवरी 2014 को सरपंच को अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी कर दिया लेकिन सरपंच गुरदेव सिंह ने अपना पक्ष नहीं रखा जिसके बाद अब डीसी ने सरपंच को मामले में दोषी पाते हुए पंचायत अध्िनियम 1994 की धारा 51एक बी के तहत दोषी पाते हुए निलंबित करॅने के आदेश दिए हैं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें