फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में मिला ब्लैक फंगस आशंकित मरीज, गुरुग्राम ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी से ब्लैक फंगस का आशंकित मरीज मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मगर परिजन उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले गए हैं। जानकारी अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को करीब 40 दिन पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उसने निजी अस्पताल में इलाज करवाया। कुछ दिन बाद कोरोना ठीक हो गया। पिछले 3-4 दिन से उसके चेहरे, गले व आंखों में सूजन आ गई थी तथा सिर में दर्द हो रहा था। सोमवार को परिजन जांच के लिए उसे नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां एसएमओ डॉ. हरविंदर सागु ने रोगी में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण होने के चलते उसे आशंकित मानकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ताकि उसका इलाज करवाया जा सके।
विज्ञापन

जिले में नहीं है इलाज की व्यवस्था : दरअसल, ब्लैक फंगस के इलाज की जिले में व्यवस्था नहीं है इसलिए रोगी को सीधे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ही रेफर किया जाता है। इससे पहले फतेहाबाद निवासी एक महिला में भी ब्लैक फंगस पाया गया था जिसे पीजीआई रोहतक भेजा गया है। कोरोना संक्रमित लोगों में ब्लैक फंगस मिलने के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं।
मरीज के परिजन अस्पताल में चेकअप के लिए लेकर आए थे। मरीज के चेहरे, गले व आंखों में सूजन के साथ साथ सिरदर्द भी था। उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आए इसलिए आशंकित श्रेणी में लिया गया। उक्त रोगी को कुछ समय पहले कोरोना हुआ था, कोरोना ठीक होने के बाद उसमें ये लक्षण आए हैं। इलाज के लिए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। -डॉ. हरविंद्र सागु, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें