भूना (फतेहाबाद)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली शनिवार को भूना पहुंचे और जलभराव से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। हालांकि इससे पहले शहीद उधम सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े।
दरअसल, जलभराव को लेकर डीएमसी की कार्रवाई पर एक कार्यकर्ता सवाल उठा रहा था, जबकि दूसरा प्रशासन की सजगता की तारीफ कर रहा था। इसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विवाद के दौरान एक पक्ष ने डीएमसी के तुरंत तबादले की धमकी दे डाली, तो दूसरे ने उसे मुंगेरीलाल के सपने देखना करार दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चर्चाएं शुरू हुई कि जलभराव की समस्या पर राजनीतिक गुटबाजी भी चरम पर है और इसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है।
-
बाइपास बनाने की रखी मांग
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए और अतिरिक्त पंप लगाकर जलभराव को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को इस विषय में अवगत करवाकर त्वरित कार्रवाई करवाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम, नगर पालिका भूना के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी सहित कई पार्षद मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा, जिसमें लगभग 4 किलोमीटर लंबा व 5 फुट ऊंचा बाईपास रतिया रोड से लेकर उकलाना रोड वाया हिसार रोड तक बनाने की मांग की गई है। साथ ही जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की भी मांग की गई।
-
समन्वय बनाकर कार्य करना होगा
व्यापारी पवन कुमार सिंगला ने बताया कि भूना में जलभराव एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिसे लेकर अब प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक खींचतान इस प्रयासों में बाधा बन रही है। जनता को राहत दिलाने के लिए सभी पक्षों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।
भूना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली को मांग सौंपते जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा व पू