फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा सात दिनों में गठित करेगी बूथ स्तर पर समितियां

Sat, 08 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा व जगदीश शर्मा मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने जिले के सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि आगामी 7 दिनों में सभी बूथ समितियां गठित की जाएं तथा बूथ अपलोड करने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 12 मार्च को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती शताब्दी वर्ष में जिले में भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वहीं एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत पंचायतों से संकल्प करवाने तथा युवाओं को जागरूक करने के लिए डिबेट करवाने का अभियान भी चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने आह्वान किया कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर भाजपा का नया झंडा लगाएं। इसके अलावा रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के हर बूथ पर सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें