फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा प्रदेश प्रभारी ने टोहाना में कमल खिलाने का किया आह्वान

Mon, 12 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव।
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के उचाना हलके के अलावा टोहाना में भी सुभाष बराला के नेतृत्व में कमल खिलाने का आह्वान किया है। गांव डांगरा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दावा किया कि साल 2024 में टोहाना में भी कमल खिलेगा।
विज्ञापन

बिप्लब देब ने कहा कि 2019 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। बेशक जनता ने सुभाष बराला को 2019 में विधानसभा में नहीं भेजा। मगर चुनाव में हार जीत चलती रहती है। जो चुनाव हारता है, वही आगे चलकर जीत का स्वाद भी चखता है।

यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा
बिप्लब देब ने कहा कि यदि वे हरियाणा में एक-डेढ़ साल और रह गए तो पाकिस्तान को उठाकर यहां रख देंगे। साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा ऐसा कार्यकर्ता है, जो सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं। पहले जब पाकिस्तानी सेना हमारे सैनिकों पर हमला करती थी तो तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के पास जाकर कहते थे कि हमारे सैनिक मार दिए, उन्हें यही जवाब मिलता था कि विचार किया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है और इसके बाद संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका को फोटो भेज देता है कि उन्होंने यह किया, हमने यह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें