फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा नेता देवेंद्र बबली ने कांग्रेस विधायक परमवीर को बताया बोझ

Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक परमवीर पर हमला बोला है। बबली ने टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह को हलके और परिवार पर बोझ बताया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बबली ने कहा कि विधायक परमवीर टोहाना में नजर ही नहीं आते। बबली ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने 35 साल तक टोहाना पर राज किया, तब उन्होंने क्या किया। उधर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने बबली के बयान को उनकी बौखलाहट करार दिया है।
बबली ने परमवीर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधायक बनने पहले चुनाव हारने के बाद हलके में दस साल में कभी नहीं आया। जब परमवीर सिंह दस साल सरकार मंत्री थे, कभी कोई डेवलपमेंट का काम नहीं किया। उन्हें मुख्यमंत्री के बराबर ताकत मिली हुई थी। मगर जनता के विकास के बजाय वो सिर्फ अपनी संतोख कॉलोनी पास करवा कर लाया।
विज्ञापन

बबली ने कहा कि टोहाना की जनता के वोट लेकर विधायक ने टोहाना के विकास को खत्म किया। जब इनका व इनके परिवार का राज था तो टोहाना में रेल कोच फैक्ट्री नहीं लगने दी, भूना में शुगर मिल बंद करवाई। 45 साल में कोई डेवलपमेंट करवाई हो तो बताएं। एक ओवरब्रिज बनवाया, वह भी सही नहीं बनवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें