फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: नगर पालिका उपाध्यक्ष चुने गए भाजपा पार्षद, कांग्रेसी चेयरपर्सन और पार्षदों ने विरोध कर किया रोड जाम

Thu, 01 Sep 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)

सार

वार्ड नंबर 6 के पार्षद हैप्पी ने आरोप लगाया कि उन्हें आज सुबह एक पार्षद ने वोट न डालने को लेकर धमकी भरा फोन भी किया था जिसकी शिकायत उन्होंने सुबह पुलिस प्रशासन को भी की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया में गुरुवार को भारी हंगामे व विरोध के बीच नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। इस चुनाव में भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 17 के पार्षद जोगिंदर नंदा को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। हालांकि चेयरपर्सन प्रीति खन्ना समर्थक कुछ पार्षदों को मीटिंग में अंदर न जाने देने के विरोध स्वरूप प्रीति खन्ना और सात पार्षदों ने मीटिंग कक्ष के बाहर भारी हंगामा किया और एसडीम व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चुनाव के विरोध में रतिया बुढलाडा मार्ग पर जाम लगा दिया और चुनाव को रद्द करने की मांग की। चेयरपर्सन समर्थकों का धरना जारी है। 

विज्ञापन


रतिया नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनाव था। चुनाव कराने के लिए रतिया एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह को चुनाव कनवीनर और नायब तहसीलदार राकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। चुनाव का समय सुबह 10 बजे रखा गया था। सुरक्षा की दृष्टि से रतिया शहर थाना प्रभारी कपिल सिहाग भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। शहर के 17 पार्षदों और चेयर पर्सन सहित 18 वोट डाले जाने थे। बैठक में चेयर पर्सन और 14 पार्षद मौजूद थे। 

कोरम पूरा होते ही एसडीएम ने चुनावी प्रक्रिया शुरू की। वार्ड नंबर 2, 6 और 8 के पार्षद भी बैठक कक्ष के बाहर पहुंचे तो चुनाव कनवीनर एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह ने चुनाव प्रक्रिया से ज्यादा समय होने का हवाला देते हुए उन्हें बैठक कक्ष में नहीं आने दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। बैठक कक्ष में मौजूद चेयरपर्सन प्रीति खन्ना और उनके समर्थित पार्षदों ने बैठक में ही एसडीएम पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए चुनावी बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर आकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने रतिया बुढलाडा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 6 के पार्षद हैप्पी ने आरोप लगाया कि उन्हें आज सुबह एक पार्षद ने वोट न डालने को लेकर धमकी भरा फोन भी किया था जिसकी शिकायत उन्होंने सुबह पुलिस प्रशासन को भी की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी तरफ चुनावी बैठक में एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए वार्ड नंबर 17 के पार्षद जोगिंदर नंदा को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी शुक्रपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा रहे चेयरपर्सन समर्थकों को समझाया लेकिन जाम लगा रहे लोगों ने उपाध्यक्ष पद के चुनाव को कैंसिल करने की मांग करते हुए जाम हटाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें