फतेहाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना के चार केस सामने आए हैं। इनमें एक केस फतेहाबाद शहर, दो रतिया व एक जाखल से है। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें फतेहाबाद के शिव चौक से 56 साल की व्यक्ति, रतिया के गांव रत्ताखेड़ा से 25 वर्षीय युवती व हड़ौली से 27 वर्षीय युवक व जाखल के गांव चुहड़पुर से 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना के 98 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें सात रैपिड एंटीजन व 91 आरटीपीसीआर सैंपल शामिल हैं। अब तक 203 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं और 91 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। नोडल ऑफिसर डॉ. मेजर शरद तुली ने बताया कि कोरोना संभावित लोगों के लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं।