टोहाना। शहर के डांगरा रोड पर स्थित निजी स्कूल के पास दिशा सूचक पोल से बाइक टकराने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।जींद जिले के नरवाना के गांव सुलहेडा निवासी 36 वर्षीय सुनील कुमार टोहाना बिजली निगम में कर्मी था। वह मंगलवार शाम फतेहाबाद से बाइक पर टोहाना आ रहा था इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक दिशा सूचक पोल से टकरा गई। इसके बाद आसपास के लोग सुनील को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।