फतेहाबाद। गांव ढाणी चानचक के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक निकुआना निवासी जसकरण की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार लकड़ावाली निवासी गुरमीत के बयान आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गुरमीत ने बताया कि उसकी बहन की सास फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल है। वीरवार को बहन का जेठ जसकरण बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद आ रहे थे। मोटरसाइकिल को जसकरण चला रहा था, जब वह ढाणी चानचक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल से भी रेफर कर दिया गया। जब वह नागरिक अस्पताल हिसार लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जसकरण को मृत घोषित कर दिया। संवाद