फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बिहार की महिला से दो किलो 800 ग्राम चरस बरामद, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के हाईवे पुल के सर्विस रोड से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक महिला को दो किलो 800 ग्राम चरस सहित काबू किया है। महिला यह चरस बिहार से लेकर आई थी और धांगड़ के आसपास के क्षेत्र में इसे सप्लाई करना था। सदर पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद सदर पुलिस की टीम गांव झलनियां से गश्त करते हुए गांव धांगड़ के बस स्टैंड पर पहुंची तो किसी ने उनको सूचना दी कि पुनीता देवी उर्फ प्रिया चरस तस्करी का काम करती है। वह हिसार सेे चलकर गांव धांगड़ के बस स्टैंड पर उतरेगी। सूचना पाकर पुलिस ने महिला पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। कुछ समय बाद हिसार की ओर से एक बस आई और उससे लाल रंग की शॉल ओढ़े एक महिला उतरी और उसके कंधे पर बैग था। महिला पुलिस ने उसे रुकने का ईशारा किया तो वह नहीं रुकी और धांगड़ हाईवे के पुल के सर्विस रोड पर तेज-तेज कदमों से चलने लगी। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो बैग से दो किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला की पूरी पहचान पुनीता देवी उर्फ प्रिया निवासी जमुआ, थाना बरगिनिया, जिला सीतामड़ी बिहार के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें