फतेहाबाद के बाइपास पर ट्रक के पीछे टकराया ट्राला।
फतेहाबाद। नेशनल हाईवेे बाईपास पर द आर्यन स्कूल के पास शुक्रवार को सड़क पर खड़े प्याज से भरे ट्रक को पीछे से ट्राॅले ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं, वहीं ट्राॅला चालक मौके से ट्राॅला छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू दी।
जानकारी के अनुसार, संगरूर निवासी काला सिंह दिल्ली से अपने ट्रक में प्याज भरकर लुधियाना जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे फतेहाबाद के बाईपास पर द आर्यन स्कूल के पास ट्रक का एक टायर पंक्चर हो गया। काला सिंह ने अपने ट्रक को साइड में खड़ा करके ट्रक में दूसरा टायर लगा रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान हिसार की ओर से आए ट्राॅला चालक ने तेजगति में सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि ट्राले के केबिन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन चालक बच गया। वहीं ट्रक चालक काला सिंह को चोटें आई हैं और उसकी टांग में फ्रेक्चर आया है। हादसे में बाद ट्राॅला चालक मौके से ट्राॅला छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने काला सिंह के बयान ले लिए हैं, वहीं ट्राॅला चालक की तलाश की जा रही है।