फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कबड्डी में चमक रहा भूथन कलां का खिलाड़ी साहिल

Sun, 07 Jun 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कबड्डी ​खिलाड़ी साहिल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां के 17 वर्षीय साहिल कबड्डी के मैदान में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर वह क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूथन कलां में 12वीं कक्षा के छात्र साहिल पिछले दो वर्षों से नियमित प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
विज्ञापन


साहिल ने अंडर-19 स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला जहां उन्होंने अपने विद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व किया।

साहिल का सपना कबड्डी में ऊंचाइयों तक पहुंचना है। उनका कहना है कि वह खेल के क्षेत्र में सफल कॅरिअर बनाकर अपने माता-पिता, गांव, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं। इसी लक्ष्य के साथ वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में पूरी लगन से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




दो साल से ले रहा है प्रशिक्षण

साहिल पिछले दो वर्षों से कुमारी प्रतिज्ञा कबड्डी सेंटर, भूथन कलां में कोच प्रदीप ताखर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह प्रतिदिन कई घंटे अभ्यास कर अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। कोच प्रदीप ताखर का कहना है कि साहिल मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। यदि वह इसी समर्पण और निरंतरता के साथ अभ्यास करते रहे तो भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साहिल के पिता देवीलाल और माता सुमन देवी भी उनके खेल कॅरिअर में पूरा सहयोग दे रहे हैं जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें