फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टोहाना नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चोरी, मरीजों पर गहरा सकता है संकट

Sat, 24 Feb 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के टोहाना नागरिक अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर  की बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर दोबारा चालू करने गया तो देखा कि जनरेटर की बैटरी गायब थी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर की बैटरी कोई नामालूम व्यक्ति चुरा ले गया। ज्ञात रहे कि यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए लगाया गया था, जनरेटर की बैटरी चोरी होने के कारण ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन नहीं जनरेट हो पाएगी और इससे फिलहाल नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन बनने को लेकर भी दिक्कत आएगी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत इलेक्टि्रशियन अनिल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। उसने बताया कि नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है। 19 फरवरी 2024 को ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर चालू किया था। जब वह 22 फरवरी 2024 को ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर दोबारा चालू करने गया तो जनरेटर नहीं चला। जब वह जनरेटर के पास गया तो जनरेटर की बैटरी गायब थी। उसने इसकी जानकारी नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ अधिकरियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें