मूर्तिकार सुनील धीमान द्वारा बनाई धन्ना भगत की मूर्ति को सीएम नायब सैनी को देते सांसद सुभाष बर
टोहाना। जींद के उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती मनाई गई। जिसके संयोजक टोहाना से भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला रहे। कार्यक्रम के दौरान बराला ने सीएम नायब सैनी को संत धन्ना भगत का स्टैच्यू को भेंट किया।
इस स्टैच्यू को सुनील धीमान ने तीन दिन में तैयार किया। इससे पहले भी सुनील धीमान ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्टैच्यू बनाया था। जिसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया था। सुनील धीमान ने बताया कि वह नरवाना के गांव लोन के रहने वाले है तथा लंबे समय इस कार्य में लगे हुए है।
धीमान ने बताया कि स्टैच्यू के निर्माण का कार्य अपने रामनगर स्थित मकान में करते है। वे पिछले तीन दिन से इस स्टैच्यू को बनाने में जुटे थे। धीमान ने बताया कि धन्ना भगत के स्टैच्यू को अपनी कल्पना के आधार पर बनाया है, जिसमें उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहनाई है और ध्यान की मुद्रा में दिखाया है।
धीमान ने बताया कि जब सांसद सुभाष बराला को यह स्टैच्यू दिया गया तो उन्होंने भी इस कार्य की प्रशंसा की है। सुनील ने बताया कि वे किसी भी महापुरुष या देवी देवता का स्टैच्यू बनाते है तो अपने पिता की मदद भी लेते है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो सके। संवाद