फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में बराला नहीं पहुंचे, बबली रहे मौजूद

Mon, 18 Aug 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा नेतास्त्रोत भाजपा
विज्ञापन
जाखल। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक सोमवार को जाखल में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस बैठक में मुख्य रूप से सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रस्तावित बैठक जिला कार्यालय में न कर जाखल के रॉयल पैलेस में आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को भी आमंत्रित किया गया था। दोनों नेताओं के बैठक में पहुंचने को लेकर चर्चाएं हो रहीं थी। इन दोनों नेताओं के एक साथ एक मंच पर न पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे।

आखिरकार हुआ भी यहीं, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली बैठक में शामिल हुए जबकि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बैठक से नदारद रहे। बराला की अनुपस्थिति पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि उन्हें दिल्ली में एक जरूरी कार्यक्रम में जाना पड़ गया। उनका वहां रहना अनिवार्य था।
विज्ञापन


तीन माह की पेश की गई रिपोर्ट

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने सभी के सामने संगठन कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों, उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में बताया गया। इसके अलावा संगठन द्वारा बूथ स्तर पर किए गए कार्यों व आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों, राजनैतिक प्रस्ताव प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इन सारी रिपोर्ट्स का विवरण जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने लिया।



मंच पर ये रहे मौजूद



मंच पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन रविन्द्र बलियाला, पूर्व जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बेनीवाल, कार्यक्रम के संयोजक जंगजीत हुड्डा, सह संयोजक रिंकू सिंगला व संजय रेवड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें