फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो वाले नैतिकता जानते तो वर्तमान हाल न होता ः सुभाष बराला

Fri, 08 Jul 2016 12:35 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
बाढ़ आशंकित गांवों का दौरा करते बराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रदेश और जिले में नशे के तस्करों के साथ किसी भी अधिकारी की कोई संलिप्तता पाई गई, तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उक्त अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये चेतावनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश और जिले में मंत्री अनिल विज के नशे की तस्करी में अफसरी मिलीभगत की आशंका जताने के जवाब में कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरवार को टोहाना में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
             
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नशे का बढ़ना प्रदेश सरकार के लिए चिंता का विषय है। इसके निदान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। बीते दिन कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के सीएम को ईमानदार बताकर अन्य आसपास को ठीक न कहने पर बराला ने कहा कि विपक्ष भी मान चुका है कि प्रदेश में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में ईमानदार सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो महज अंधेरे में तीर चला रही है।
विज्ञापन


सरकार को नौसिखिया कहने पर बराला के तीखे तेवर
विपक्ष के सरकार को नौसखिया बताने के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरह 10 साल तक भ्रष्टाचार करना नहीं आता। जिस प्रकार का मैनेजमेंट हुड्डा ने किया वो उनकी सरकार को नहीं आता। बराला ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के हित में कार्य कर रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ढींगड़ा आयोग पर सवाल उठाने के प्रश्न उठाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय में 10 साल तक जो भ्रष्टाचार हुए उनकी जांच होने पर हुड्डा घबरा चुके हैं, इसके चलते वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। गीता को नैतिक शिक्षा में शामिल करने पर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के उठाए सवाल पर बोलते हुए बराला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को नैतिकता का पाठ सीखने की जरूरत है, क्योंकि अगर इनेलो को नैतिकता के बारे में जानकारी होती तो आज उनकी पार्टी का ये हाल न होता, जो आज हो चुका है।

 
स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिले के उच्चाधिकारियों के साथ उपमंडल के बाढ़ आशंकित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ बचाव प्रबंधों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पानी निकासी के अवरोधों को हटा दें और खेतों में भरे पानी को निकालने में एक-दूसरे की मदद करें।

    बराला अधिकारियों के साथ कुलां के गांव धारसुल कलां, खुर्द, दिवाना, ढेर और कानाखेड़ा तथा जाखल के गांव शकरपुरा, म्योंद कलां, साधनवास तथा टोहाना के दमकौरा आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने धारसूल और दिवाना के ग्रामीणों से कहा कि वे सड़क के साथ खेतों में भरे पानी को निकालने में एक-दूसरे का सहयोग करें, ताकि सबकी फसल सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस पानी को रंगोई नाले तक भेजने की व्यवस्था की है जिसे जल्द पूरा करवाया जाएगा। कानाखेड़ा-ढेर की जमीन नीची होने से वहां भरे पानी को निकालने के लिए उन्होंने जेसीबी से पुली ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


    इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद उन्होंने जाखल में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण कर संबंधित विभागों से निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम सतीश कुमार, पीडब्ल्यू बीएंडआर के एक्सईएन सुभाष भांभू ,तहसीलदार नवदीप नैन, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, महाबीर सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन धूप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन आरके शर्मा और बिजली वितरण निगम के एक्सईएन आरएस सभरवाल भी मौजूद थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें