फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बार चुनाव की जंग शुरू, पहले दिन प्रधान पद के लिए आया एक नामांकन

विज्ञापन
फतेहाबाद बार चुनाव के प्रधान पद के ​​​लिए नामांकन भरते दिनेश गेरा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन प्रधान पद के लिए दिनेश गेरा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी। 15 दिसंबर को बार के सभी पदों के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन


फतेहाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 28 नवंबर से 30 नवंबर तक नामांकन दाखिल करवाए जाएंगे। नामांकन पत्र दोपहर 12 बजे 2 बजे तक भरे जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 1 दिसंबर को होगी। नामांकन पत्र 2 दिसंबर तक वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव के लिए मतदान 15 दिसंबर को सुबह साढे नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन कार्यक्रम घोषित होते ही प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए संभावित प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सहसचिव, वित्त सचिव व लाईब्रेरियन पद के लिए केवल एक संभावित उम्मीदवार का नाम सामने आया है।

नामांकन पत्र भरने के पहले दिन एडवोकेट दिनेश गेरा ने अनेक वकीलों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी एसएस थिंद, सहायक चुनाव अधिकारी सीताराम बैनिवाल, लवप्रीत मेहता, कुलदीप मांजू, नवीन नारंग को सौंपा। दिनेश गेरा ने जब नामांकन पत्र भरा तो उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस संधू, सुनील धारनियां, अश्वनी, संदीप टांटिया, अजय गिलहोत्रा, सलोनी, आरएस चतरथ, विनोद कामरा, सुरेश परोचा, दयानंद सिवाच, वीरपाल कौर, गुलशन जुनेजा, पूर्वा सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार कर रहे चुनाव प्रचार
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए दिनेश गेरा के अलावा प्रदीप बेनीवाल, सचिव पद के लिए एडवोकेट रोहताश बिश्नोई, कमलेश वशिष्ठ व छोटूराम, उपप्रधान के लिए एडवोकेट अनिल सोलरा व सुधा रानी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन




-बार चुनाव के पहले दिन प्रधान पद के लिए एक ही नामांकन आया है। 30 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। मंगलवार को केवल एक ही नामांकन आया है।
एडवोकेट एसएस थिंद, मुख्य चुनाव अधिकारी, बार चुनाव फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें