फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 9 दिन पहले माता वैष्णो देवी गए बलबीर सिंह घर नहीं लौटे

Fri, 29 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग बलवीर सिंह।
विज्ञापन
टोहाना। गांव डांगरा से करीब 9 दिन पहले अपने दो पोतो के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए 75 वर्षीय बलबीर सिंह वापस घर नहीं लौटे हैं। जिससे परिजन चिंतित हैं। परिजन अपने स्तर पर भी उनकी तलाश कर रहे हैं। इस बारे में शहर पुलिस को भी सूचना दी गई है लेकिन अभी तक बलबीर सिंह बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह के बेटे रामचंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि 21 अगस्त को उनके पिता बलबीर सिंह पोत्रों विनोद और विक्रम के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। जब वे अर्धकुमारी के पास पहुंचे तो तेज बारिश शुरू हो गई। ऐसे में बच्चों ने दादा को घोड़े पर बैठा दिया और कहा कि नीचे मिलेंगे। जब बच्चे नीचे आए तो वहां उन्हें उनके दादा नहीं मिले।
अगले दिन रेलवे स्टेशन पर बच्चे दादा का इंतजार करते रहे लेकिन जब उनकी कोई सूचना नहीं मिली तो दोनों 23 अगस्त को गांव डांगरा में लौट आए। रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार को उनके भाई राम सिंह माता वैष्णो देवी पिताजी को ढूंढने के लिए गए लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो डालकर आमजन से मदद की अपील की है ताकि उनके पिता का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें