टोहाना। अग्रोहा धाम में वैश्य समाज का प्रतिनिधि सम्मेलन निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की। बैठक में समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। गर्ग ने बताया कि 7 अक्तूबर को अग्रोहा धाम में 42वां विशाल वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा, जो हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। इसके साथ ही 6 और 7 अक्तूबर को ट्रेड फेयर मेला लगेगा।
गर्ग ने बताया कि देश और प्रदेश में अग्रोहा धाम की इकाइयों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम युवाओं को आगे लाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा, क्योंकि युवा पीढ़ी ही देश और प्रदेश का भविष्य है और देश के विकास में इनका अहम योगदान है।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव चूड़ियां राम गोयल, प्रधान रमेश गोयल, युवा प्रधान त्रिलोक सिंगला, मनीष गोयल, कृष्ण बंसल, राष्ट्रीय युवा संयोजक अनंत अग्रवाल, भूषण बंसल, डॉ. गगनदीप गर्ग, अमित जैन, मोहित आदि मौजूद रहे।
मेले का शेड्यूल
सुबह 5 बजे : शक्ति सरोवर स्नान
सुबह 7 बजे : मंदिरों में आरती, छप्पन भोग और सवामणि का प्रसाद वितरण
सुबह 8 बजे : महिला कलश यात्रा
सुबह 9 बजे से : भंडारा आरंभ
दोपहर 12 बजे से : सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम