फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बैजलपुर पंचायत ने मृत्यु भोज और शराब की बिक्री पर लगाई पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। ग्राम पंचायत बैजलपुर ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके मृत्यु भोज व शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरपंच द्वारा सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों पर संज्ञान लिया जाएगा। वहीं, बैजलपुर विकास समिति व श्मशान भूमि सुधार समिति का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार से ही पूरे गांव में शराब बिक्री के अवैध खुर्दे बंद करवा दिए गए। शराब ठेका आगामी सत्र के लिए बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बंद कमरे के बजाय सार्वजनिक चौक में हुई बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित युवा सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने की जबकि संचालन ग्राम सचिव अमित सिंगला ने किया। बैठक में सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने बताया कि भविष्य में मृत्यु भोज पर सामूहिक रूप से प्रतिबंध लगाया गया है और उसमें संपूर्ण ग्रामवासियों ने एकमत होकर सहमति दी है। गांव के विकास को लेकर अलग-अलग दो विकास समितियों का गठन किया जाएगा। समिति में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसमें पूर्व सरपंच, रिटायर्ड कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अनुभवी युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कमेटी श्मशान भूमि सुधार के लिए गठित होगी। मृत्यु भोज के प्रतिबंध के बाद कोई भी व्यक्ति खर्च होने वाली राशि से अपने बुजुर्गों की यादगार में श्मशान भूमि या स्कूल में कमरे, बरामदे या अन्य कोई सुविधाएं देकर उनका नाम अंकित करवा सकेगा।
अवैध खुर्दे पर शराब बेचने वालों को मनरेगा में मिलेगा रोजगार
सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने कहा कि अवैध खुर्दे से शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों को जीवन निर्वहन के लिए मनरेगा योजना में रोजगार दिया जाएगा। अगर वह योजना के पात्र हैं, तो उनके जॉब कार्ड बनवाकर दिए जाएंगे। मगर गांव में नशे के प्रति कोई समझौता नहीं होगा। शराब के अतिरिक्त दूसरे नशे भी बैजलपुर में नहीं घुसने देंगे और जो युवा चपेट में आए हुए हैं, उनका इलाज भी करवाया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ भी ग्रामीणों को खुलकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें