फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: तीन हजार लोगों को महंगी पड़ रहीं मुफ्त पानी की टंकियां, जनस्वास्थ्य विभाग के तीन करोड़ अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत मुफ्त के चक्कर में ली गई पानी की टंकियां लोगों को अब महंगी पड़ रही हैं और जनस्वास्थ्य विभाग के भी करीब तीन करोड़ रुपये अटक गए हैं। फतेहाबाद में योजना के तहत तीन हजार पानी की टंकियां जारी हुई थी और इतने ही कनेक्शन जारी किए गए थे। एक ही परिवार में दो से तीन टंकियां ले ली गई और इतने ही पानी कनेक्शन जारी हो गए। अब प्रत्येक कनेक्शन का 10200 रुपये बिल बकाया हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के के करीब तीन करोड़ रुपये इन कनेक्शनों के बकाया है।
विज्ञापन

बकाया बिलों की रिकवरी के लिए सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। सक्षम युवा डोर टू डोर सर्वे और फोन के द्वारा बकाया पानी बिल भरने के लिए कह रहे हैं लेकिन संबंधित कनेक्शन धारकों की तरफ से जवाब मिल रहा है कि पानी की टंकी टूट गई तो किसी का जवाब आ रहा है कि घर एक है और कनेक्शन कागजों में तीन-तीन कर दिए हैं। इसके अलावा किसी का जवाब आ रहा है कि पानी के कनेक्शन काट दो, पानी की टंकी वापस लौटा देते हैं। अहम बात यह है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इन कनेक्शनों को लेकर मुसीबत में हैं। इनकी न तो रिकवरी हो रही है और न ही काट पा रहे हैं। संवाद

शहर में यहां सबसे ज्यादा पानी का बिल बकाया
अशोक नगर 64 लाख
शक्ति नगर 26 लाख
ठाकर बस्ती, बगीची मोहल्ला 20 लाख
भीमां बस्ती 21 लाख
डीएसपी रोड, लाजपत नगर 20 लाख

ये थी इंदिरा गांधी पेयजल योजना
जनस्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2006 में शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों के लिए इंदिरा गांधी पेयजल योजना शुरू की थी। फतेहाबाद शहर में करीब तीन हजार कनेक्शन के साथ 200 लीटर की पानी की टंकी मुफ्त में दी गई थी। विभाग ने पहले इनके लिए 10 रुपये प्रति माह के हिसाब से पानी का बिल तय किया था। लेकिन सरकार ने वर्ष 2013 में नई पॉलिसी जारी की गई। इसके तहत आम पानी के तहत रेट तय किए गए।
विज्ञापन


ये है पानी का बिल
जनस्वास्थ्य विभाग ने जिन कनेक्शनों पर मीटर लगे हुए हैं उनका पानी बिल 60 रुपये व बिना मीटर कनेक्शन चल रहे हैं उनका 120 प्रति महीना पानी बिल ले रहा है।
कोट
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदिरा गांधी पेयजल योजना शुरू की थी। इस दौरान पानी की टंकी लेने वालों के नाम कनेक्शन जारी हुआ था। अब इन कनेक्शनों के नाम काफी बिल बकाया है। सक्षम युवा जाकर पानी बिल भरने के लिए कह रहे है। इस योजना के तहत जारी हुए कनेक्शनों को काटा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

-शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें