फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैजलपुर और नहला बीच तालाब ओवरफ्लो, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
रिहायशी एरिया के बीच ओवरफ्लो तालाब।
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर व नहला में रिहायशी एरिया के बीच तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। इस कारण तालाब का पानी अब गांव की नालियों से हाेते हुए लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्राम पंचायत बैजलपुर व नहला में जोहड़ के गंदे पानी के कारण पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की समस्याओं के बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव बैजलपुर के कृष्ण कुमार, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहताश कुमार व नहला गांव के बलजीत सिंह, नरेश कुमार, हवा सिंह, रामकुमार आदि ने बताया कि बारिश के प्रथम चरण में ही गांव की आबादी क्षेत्र के बीच गंदे पानी निकासी के नहला व बैजलपुर में तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। तालाब भरे होने के कारण पानी का बहाव वापस नालियों में हो रहा है। अगर थोड़ी तेज बारिश आ गई तो गंदा पानी उनके घरों में घुस जाएगा। दोनों ही गांव के ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत पत्र देकर समस्या समाधान की गुहार लगाई है। इस संबंध में बीडीपीओ राज सिंह ने ग्राम सचिव एवं सरपंच से समस्या को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।


गांव की आबादी के बीच तालाब बारिश के पानी के कारण ओवरफ्लो हो चुके हैं। जिनका पानी निकालने के लिए पंचायत अपने स्तर पर मोटर-पंखें चलाकर प्रयास कर रही है। पानी निकालने के लिए बड़ी मोटर व पंखों की आवश्यकता है। ग्रामीण उनके पास समस्या के समाधान को लेकर आए थे। मगर हमारे पास तालाब से गंदे पानी की निकासी के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है।
विज्ञापन

-हेमंत बैजलपुरिया, सरपंच, गांव बैजलपुर
कोट
रिहायशी एरिया के बीच तीन तालाब है। जिनमें से दो तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। पंचायत के पास तालाबों से पानी निकालने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। बीडीपीओ भूना से बात करके समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

-कृष्ण ढिल्लों, सरपंच, गांव नहला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें