फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के सामने बहू ने सास को पीटा

Thu, 04 Sep 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी रोड स्थित गली नंबर एक की एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डीसी से बहू के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत महंगी पड़ गई। डीसी के आदेश पर जब नायब तहसीलदार मामले की जांच करने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे तो उसकी बहू तैश में आ गई।
विज्ञापन


उसने बुजुर्ग महिला को  नायब तहसीलदार के सामने बेरहमी से पीटा, जिससे वृद्धा लहूलुहान हो गई। इस दौरान नायब तहसीलदार बहू की क्रूरता मूक दर्शक बनकर देखते रहे। अंत में वह वहां से चले गए और मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम सतबीर जांगू ने बुजुर्ग महिला को प्रोटेक्शन देने के निर्देश दिए।

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला लाजवंती पत्नी स्व. मंगतराम गिल्होत्रा ने बुधवार को उपायुक्त राजीव रत्न के पास जाकर शिकायत दी कि उनका बेटा अशोक और बहू सरिता रानी उसे खुद के मकान में रहने नहीं देते हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने मामले को गंभीर मानते हुए नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह को मौके पर जाकर मामले की जांच करने के लिए कहा। नायब तहसीलदार जब मामले की जांच करने के लिए बुजुर्ग महिला के घर गए तो बहू सरिता रानी तैश में आ गई और उसने नायब तहसीलदार के सामने ही अपनी सास को पीटना शुरू कर दिया।

जिससे बुजुर्ग महिला के हाथ से खून निकलने लग गया और बुजुर्ग महिला जोर-जोर से रोने लगी। नायब तहसीलदार मौके पर खड़े सब कुछ देखकर भी चुप रहे और वहां से चलते बने। वहीं मां को पीटते देखकर भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और बुजुर्ग महिला जोर-जोर से रोती रही और न्याय मांगती रही। लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं था।

क्या कहते हैं अधिकारी:
जब इस बारे में नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले यह मामला उनके सामने आया था और उन्होंने समझौता करवा दिया था। लेकिन बुधवार को बुजुर्ग महिला डीसी साहब के पास दोबारा आई थी। जिसको लेकर उन्होंने जांच के दौरान पुलिस प्रोटेक्शन भी मांगी थी, लेकिन किसी कारण से पुलिस मौके पर नहंी पहुंची। जब वह जांच कर रहे थे तो बहू ने सास को पीटा था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने एसडीएम साहब को दे दी है और एसडीएम साहब ने मामले को गंभीर मानते हुए बुजुर्ग महिला को प्रोटेकशन देने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें