फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राशन डिपो पर पहुंचा खराब गेहूं, उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

Sat, 14 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
डिपो पर पहुंचा खराब गेहूं।
विज्ञापन
जाखल। गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। जाखल के राशन डिपो पर खराब गेहूं की सप्लाई से उपभोक्ताओं ने रोष जताया है। कार्ड धारकों ने तत्काल पूरी सप्लाई की जांच और खराब गेहूं बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्ड धारक वेद कुमार, कमलेश रानी, संतोष रानी और जतिन कुमार सहित अन्य ने आरोप लगाया है। उनके अनुसार, गेहूं के कई बैगों में दाने काले पड़े हैं। कुछ बैगों में गेहूं की सफाई भी नहीं की गई है। दानों की हालत ऐसी है कि उनमें दीमक लगी हो। उपभोक्ताओं ने ऐसे गेहूं को खाने योग्य नहीं माना है। उनका कहना है कि सरकार खाद्य सुरक्षा के तहत राशन देती है। यदि ऐसा गेहूं दिया गया तो स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा।
उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि इंसान के खाने के लिए गेहूं की गुणवत्ता जांचे बिना डिपो तक कैसे पहुंचा। लाभार्थियों ने उस गोदाम के पूरे स्टॉक की गुणवत्ता जांचने की मांग की है। यह कार्रवाई केवल खराब बैग बदलने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यह भी पता लगाया जाए कि मानकों के विपरीत गेहूं की सप्लाई कैसे हुई। भविष्य में खराब राशन वितरण रोकने के लिए विभाग नियमित जांच सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

डिपो पर गेहूं की होगी जांच
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कश्मीर सिंह ने कहा कि राशन डिपो पर खराब गेहूं की सप्लाई होने की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने डिपो पर गेहूं की जांच करवाने की बात कहीं। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन बैगों में गेहूं खराब पाया जाएगा, उन्हें बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें