टोहाना। सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल में 16 फरवरी को बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्या मारियालीन लुईस ने बताया कि शो में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद इनाम रखे गए हैं। प्रतियोगिता में बेस्ट स्माइल, बेस्ट रैंप वॉक, बेस्ट ड्रेस कैटेगरी रखी गई हैं। इसके अलावा शो के दौरान अभिभावकों के लिए सरप्राइज गिफ्ट रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बेबी-शो में भाग लेने वाले बच्चों के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अभिभावक स्कूल में आकर तथा फोन के माध्यम से संपर्क करके भी अपने बच्चों का पंजीकरण करवा सकते हैं।