फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 460 बच्चों के नाम की जगह आधार कार्ड में लिखा बेबी ऑफ

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए कैंप में इंतजार करते हुए आधार कार्ड ऑपरेटर
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में बच्चों के नाम अपडेट न होने से उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है यहां तक दाखिले को लेकर भी अड़चन आ रही है। इसके पीछे कारण ये है कि मां-बाप ने बच्चे के आधार कार्ड को अभी तक अपडेट नहीं करवाया है। शहर फतेहाबाद में ही 460 बच्चों के आधार कार्ड पर बच्चे का नाम नहीं है और बेबी ऑफ लिखा हुआ है।
विज्ञापन

आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर प्रशासन की तरफ से नगर परिषद में कैंप लगवाया गया। इस कैंप में दो ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई। लेकिन दोपहर तक करीब 10 ही आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंचे। वहीं बताया जा रहा है कि आधार कार्ड पर बच्चे का नाम अपडेट करवाने के बाद भी पीपीपी में वेरिफाई नहीं करवाया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र में जब तक आधार कार्ड दोबारा से वेरिफाई नहीं होगा तब तक बेबी ऑफ ही दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें