फतेहाबाद। तीन साल पहले शहरी क्षेत्र में शामिल की गई आजाद नगर कॉलोनी के लोगों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। शहरी क्षेत्र में शामिल आजाद नगर में नहरी पानी की समस्या अगले दो महीनों में दूर हो जाएगी।
जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कॉलाेनी में नहरी पानी की समस्या को दूर करने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद लोगों को ट्यूबवेल के पानी से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि कई बार बारिश आने पर ट्यूबवेल का पानी खराब हो जाता था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद चुनाव से पहले शहरी क्षेत्र में शामिल करके सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा देने की बात की गई थी। अभी भी कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अधिकारियों से जब इस मामले में बात करते हैं तो वे कहते हैं कि कॉलोनी अभी शहरी क्षेत्र में शामिल हुई है, जल्द से जल्द इनमें सुविधा दी जाएगी। मगर ऐसा कहते हुए तीन साल बीत गए हैं। बारिश के समय कॉलोनी में गंदे पानी के निकासी का कोई समाधान नहीं है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब वे गांव में शामिल थे तो सरपंच को कहकर काम करवा लेते थे, लेकिन जब से नगर परिषद में शामिल हुए हैं, अधिकारी कोई काम ही नहीं करते हैं।
चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी खर्च
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज के अनुसार आजाद नगर कॉलोनी में नहरी पानी के पाइप लाइन बिछाने के लिए मंजूरी मिलने के बाद काम भी शुरू हो गया है। वहीं जल्द ही सीवरेज की लाइन बिछाने के लिए भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद इसका काम भी शुरू हो जाएगा।
शहरी क्षेत्र में शामिल हुए हमें 3 साल हो चुके हैं लेकिन सुविधा के नाम पर हमें कुछ भी नहीं मिला बल्कि हमसे हाउस टैक्स व अन्य तरह के टैक्स लिए जा रहे हैं। 3 साल के बाद अब जाकर नहरी पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ है।
- ओमप्रकाश, निवासी आजाद नगर।
आजाद नगर को शहर में शामिल हुए 3 साल से अधिक का समय हो चुका है नगर निकाय के चुनाव के 6 महीने पहले हमें शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया लेकिन करीब 3 साल से अधिक का समय हो गया है अभी तक नगर परिषद के द्वारा कॉलोनी में एक भी गाली नहीं बनवाई गई है।
- लहरी, निवासी आजाद नगर।
जितनी ज्यादा जरूरत पीने के पानी की होती है, उससे ज्यादा जरूरत कॉलोनी में सीवरेज लाइन की भी है। सीवरेज लाइन न होने के कारण लोगों को काफी समस्या होती है। बारिश के दिनों में गलियों में पानी भर जाता है। उसकी निकासी में काफी दिक्कत होती है। घंटों तक पानी गलियों में भरा रहता है।
- उग्रसेन पूरी, निवासी आजाद नगर।
उग्रसेन पूरी, निवासी आजाद नगर।
उग्रसेन पूरी, निवासी आजाद नगर।
उग्रसेन पूरी, निवासी आजाद नगर।