फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रत्येक व्यक्ति का खुलेगा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता, चिकित्सक को एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Fri, 12 Apr 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक के बाहर लाइन में लगे मरीज
विज्ञापन
फतेहाबाद। मरीजों को चिकित्सक के पास जाने पर अपनी पुरानी पर्चियां व अन्य रिकॉर्ड साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग पूरा रिकॉर्ड डिजिटल करने जा रहा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी यानि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता बनाने जा रहा है। इस खाते में मरीज का पूरा रिकॉर्ड होगा। ये खाता आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के अलावा अन्य मरीजोंं का भी खुलेगा। आभा योजना पुरानी है लेकिन आईडी न बनने के चलते विभाग ने गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इसके चलते जिले के ओपीडी काउंटर पर पर्ची कटने के साथ ही मरीज की आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए है। इसको लेकर ओपीडी काउंटर पर नोटिस भी लगाए गए है। अहम बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जो लाभार्थी कार्ड बनवा रहे हैं उनकी आईडी ऑटोमेटिक ही बन रही है। लेकिन अन्य की अभी तक नहीं बनी है।

जिले में आधी से ज्यादा आबादी है आयुष्मान योजना में शामिल
जिले की आबादी करीब 11 लाख है। आयुष्मान भारत योजना में जिले के 6 लाख 23 हजार लाभार्थी शामिल हैं। लेकिन कार्ड करीब 5 लाख 5 हजार लाभार्थी बनवा चुके है। लेकिन 1.18 लाख ने कार्ड नहीं बनवाए है। यानि इन लोगों की आभा आईडी भी नहीं बनी है। इसके अलावा करीब 5 लाख अन्य लोग भी आभा आईडी से वंचित है।
विज्ञापन

-
अस्पतालों में रिपोर्ट साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी
उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जानी है। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं उनकी आभा आईडी भी बन रही है। नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर कोई मरीज आता है तो ओपीडी काउंटर पर आईडी बनाने के निर्देश दिए गए है। मरीज का पूरा रिकॉर्ड आईडी में होगा। मरीजों को पुराना रिकॉर्ड बड़े अस्पतालों में भी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी।

जिले में आयुष्मान भारत योजना की स्थिति
कुल लाभार्थी - 6,23,101
जिले में लाभार्थियों के बने कार्ड - 5,05100
पैनल में शामिल निजी अस्पताल - 19
-
आधार कार्ड के आधार पर बनेगी आभा आईडी
अधिकारियों की माने तो व्यक्ति खुद भी आईडी बना सकता है। अस्पतालों में क्यू आर स्कैनर लगाए गए हैं। इस पर स्कैन करने पर लिंक खुलेगा और आधार कार्ड दर्ज करना पड़ेगा। ओटीपी के माध्यम से आभा आईडी जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें