फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जागरूकता से मजबूत होगा नशामुक्त हरियाणा अभियान

Thu, 02 Jul 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ आयोजित वीसी में उपस्थित डीसी डॉ. विवेक
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा उदय अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय आउटरीच कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्ति अभियान से जुड़े सामाजिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ), मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले से भी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों और सभी जिलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने प्रदेश के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि हरियाणा उदय अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों से कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले से विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि और मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के अगले चरण में 18 जुलाई को मधुबन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रदेशभर के थाना प्रभारियों के साथ विशेष संवाद करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, एसडीएम राजेश कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, डीआईओ सिकंदर तथा डीपीसी बलवान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें